
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि आज दिनांक 23/08/2024 को समय 1:20 am पर अत्यधिक बारिश के कारण फांटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के पास 4 लोगों की मालवे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई है सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल के लिए राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम को भेज दिया गया जिनके द्बारा मौके पर पहुंच कर मलवे में दबे हुए लोगों को निकालने का कार्य किया गया।
उन्होंने अवगत कराया कि मलवे में दबे लोगों को रेस्क्यू टीम द्बारा निकाल लिया गया है जो मृतक पाये गये। सभी लोग नेपाल के है, जिनमें तुल बहादुर,पूरना नेपाली, किशना परिहार एवं दीपक बुरा शामिल है। जिनके शव को डीडीआर एफ की टीम द्बारा रूद्रप्रयाग लाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम में एसडीआरएफ पुलिस एवं डीडीआर एफ के जवान शामिल थे।

More Stories
शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस की तैयारियां शुरू
UKPSC PCS परीक्षा 2026 सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कसरत जारी
स्वगणना में टिहरी जनपद ने किया लक्ष्य से अधिक प्रदर्शन, 13 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 16 हजार से अधिक लोगों ने की स्वगणना