June 12, 2025

जिला बार संघ के वर्ष 2024 – 25 चुनाव में अध्यक्ष नमित शर्मा , उपाध्यक्ष तनवीर भारती एवं सचिव पद पर सतीश चौहान विजय घोषित हुए

हरिद्वार। जिला बार संघ के वर्ष 2024 – 25 चुनाव में अध्यक्ष पद पर नमित शर्मा (216 मत) , उपाध्यक्ष पद पर तनवीर भारती (265 मत) एवं सचिव पद पर सतीश चौहान (274 मत) विजय घोषित हुए हैं। जबकि सहसचिव पद पर सोपिन चौधरी (410 मत) कोषाध्यक्ष पद पर कविता वैभव (263 मत ), पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर अभिमन्यु दत्त( 283 मत) एवं आय व्यय निरीक्षक पद पर आशुतोष शर्मा (342 मत) ने ने सफलता प्राप्त है।

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप जगता ने बताया कि शुक्रवार को 896 मतदाताओं में से 827 ने मतदान किया। उसके बाद की गई मतगणना देर रात 2:00 बजे तक चली। अंतिम परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर नमित शर्मा ने जसमहेन्द्र सिंह को 31 मतों के अंतर से हराया है। सुशील कुमार 179 मत प्राप्त कर तीसरे नंबर पर रहे। सचिव पद पर सतीश चौहान ने बिपिन चंद्र द्विवेदी(271मत) को तीन मतों से मात दी है। उपाध्यक्ष पद पर तनवीर भारती ने नीरज गुप्ता(204 मत) को 61 मतों से मुकाबला जीता है। सहसचिव पद पर सोपिन चौधरी ने जितेंद्र सिंघानिया को 154 मतों से हराकर सबसे बड़े अंतर की जीत प्राप्त की है। कोषाध्यक्ष पद पर कविता वैभव ने सागर वशिष्ठ 32 मतों से , पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर अभिमन्यु दत्त (283 मत) ने पंकज कुमार को 54 मतों से तथा आय व्यय निरीक्षक पद पर आशुतोष शर्मा ने मयंक त्यागी को 61 बातों के मतो के अंतर से हराया है। वही सात सदस्य कार्यकारिणी के लिए मतो की गिनती अभी तक जारी है। जिसमें राजेश कुमार वर्मा, राव शाहबाज, ओम प्रकाश सिंह, कार्तिक चौटाला, नितेश चौहान, फिरोज अंसारी, काजल सैनी, अभिषेक चौरसिया, विजय उपाध्याय, विनीत सचदेवा, राकेश कुमार भारत, भूषण तनेजा, विवेक कुमार के भाग्य का फैसला होगा । मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप जगता, मुख्य सहायक चुनाव अधिकारी राजेश सिंह राठौर, सुरेंद्र कुमार शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी रविंद्र सहगल, योगेश शर्मा, रियाजुल हसन, अश्वनी सैनी, सुनील चौहान,मनीष हटवाल की देख-रेख में मतगणना चल रही है