
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को देर सांय मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टनकपुर की छात्राओं ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी आदित्य रावत जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम से खेलेंगे का भी सम्मान किया।
छात्राओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें मन लगा कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देकर देश का नाम रोशन करने की सीख देते हुए कहा कि सभी बच्चे हमारे देश और प्रदेश का भविष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपनी भावी पीढी के लिये एक ऐसा वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि हमारा देश आने वाले समय में दुनिया में अपनी पहचान बना सके।

More Stories
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में शहर से लेकर देहात तक जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है सख्त चेकिंग अभियान
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने आज रविवार को चलाया सत्यापन अभियान
जनजातीय संस्कृति,परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव खटीमा में बिखरे संस्कृति के रंग, जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश