
हरिद्वार । सहायक निदेशक मत्स्य गरिमा मिश्रा ने अवगत कराया कि तहसील रुड़की अन्तर्गत ग्राम समाज के तालाबों को मत्स्य पालन हेतु पात्र एवं इच्छुक व्यक्तियों को 29 वर्षीय पट्टे पर आवंटित किये जाने हेतु पट्टा आवंटन शिविर जो कि पूर्व में दिनांक 22 अगस्त 2024 को लेखपाल कक्ष, तहसील रुड़की में प्रस्तावित था तथा जिसकी विस्तृत जानकारी दिनांक 14 अगस्त 2024 को प्रकाशित की गयी थी, उक्त पट्टा शिविर उस समय अपरिहार्य कारणों से तहसील कार्यालय रूडकी द्वारा स्थगित कर दिया गया था। तहसील कार्यालय रुड़की से प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त पट्टा शिविर अब दिनांक 11 सितंबर 2024 को प्रात 11.00 बजे से लेखपाल कक्ष, तहसील रुड़की में आयोजित किया जायेगा। पट्टा आवंटन के सम्बन्ध मे दिनांक 14 अगस्त 2024 को अखबार में प्रकाशित विज्ञप्ति की शेष सूचना यथावत रहेगी।
——–

More Stories
चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए बीडीएस व डॉग स्क्वायड की कसरत
सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो से भ्रम फैलाने की कोशिश, एक और FIR दर्ज
सचिव आवास व राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने लिया अयोध्या अतिथि गृह निर्माण स्थल का किया विस्तृत जायजा