September 21, 2024

अश्लील फोटो और शादी करने का झांसा देकर कई बार किया था किशोरी के साथ दुष्कर्म

अश्लील फोटो और शादी करने का झांसा देते हुए किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी ने किशोरी की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

 

 

पंतनगर थाना पुलिस के मुताबिक, रविवार को एक व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को कुछ दिन पहले उसकी एक सहेली ने पार्टी के लिए बुलाया था। पार्टी सहेली के दोस्त के दोस्त के घर में थी। दोनों लड़कियां दोस्त के बताए घर के पते पर पार्टी के लिए पहुंची। पार्टी वाले घर में दोनों पुरुष दोस्त पहले से ही मौजूद थे। इसके बाद चारों ने पार्टी की।

 

पीड़िता के पिता ने बताया कि, पार्टी के बाद बेटी के सिर में दर्द हुआ तो उसने सहेली से घर जाने की बात कही, लेकिन सहेली ने वहीं रुककर आराम करने की सलाह दी। तहरीर में बताया कि इस दौरान पार्टी में मौजूद नीरज सिंह ने उसकी बेटी की कुछ अश्लील तस्वीरें ले ली। इसकी जानकारी बेटी को नहीं थी। एक घंटे के आराम के बाद बेटी घर चली गई।

 

कुछ दिनों बाद नीरज सिंह ने किशोरी को मिलने के लिए बुलाया। जब उसने इंकार किया तो तो नीरज ने पार्टी वाले दिन की अश्लील फोटोज वायरल करने की धमकी दी। जब किशोरी नीरज से मिलने पहुंची तो नीरज ने किशोरी को अश्लील फोटो दिखाकर उसे शादी करने का झांसा दिया। किशोरी ने मना किया तो आरोपी जबरन उसे दोस्त के घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

इस दौरान नीरज ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई।अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नीरज ने किशोरी से कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी ने नीरज से शादी करने के की बात कही तो नीरज ने इंकार करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

 

एसपी सिटी मनोट कत्याल ने बताया कि पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी नीरज को सोमवार को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।