
हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने बुद्धवार को स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान एम-3 मोड्यूल की रखी हुए मशीनों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने सुरक्षात्मक दृश्टि से लगाये गये सीसीटीवी कैमरों, फायर उपकरणों आदि की भी विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति वेयर हाउस में प्रवेश न कर पाये।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीएल शाह, जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण नितिन पाण्डे, राजनीतिक दलों में सीपीआई (एम) से राजीव गर्ग, बीएसपी से अनिल चौधरी, धनराज, बीजेपी से बिन्दर पाल आदि उपस्थित थे।

More Stories
परिवहन सहायक निरीक्षकों एवं परिवहन आरक्षियों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान