
विगत दिनों मुनस्यारी से 30 किलोमीटर पीछे रडगाड़ी के पास भूस्खलन में दब जाने पर कलेक्ट्रेट में वरिष्ट सहायक के पद पर तैनात चंद्र मोहन पांडे का निधन हो गया था।
आज जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी व कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में 02 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई।
इस दौरान सीडीओ डॉ0 दीपक सैनी, एडीएम डॉ0 शिव कुमार बरनवाल सहित कलेक्ट्रेट परिसर के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
महानगर अध्यक्ष ने किया उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी राज्य मंत्री कुंदन अटवाल का स्वागत
जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों के द्वारा रेस्टोरेंट, ऑन लाईन ई प्लेटफार्म, मिठाई दुकानों, का निरीक्षण किया
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि