
खटीमा, 23 सितम्बर, 2024- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई में जनता की समस्याओं को सुना व संबंधित अधिकारियो को समाधान करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री मेलाघाट पहुंचकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण पाल ऊर्फ कन्हैया के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की व परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रमेश चंद जोशी, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपध्याय मौजूद थे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना
SSP नवनीत सिंह की पहल पर आवास फाउंडेशन, मानसरोवर जयपुर ने हरिद्वार यातायात पुलिस को उपलब्ध कराए 03 ट्रैफिक पुलिस सहायता बूथ
नशे के विरुद्ध हरिद्वार एकजुट