
देहरादून । जिलाधिकारी सविन बंसल ने की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय विकासभवन में विभागवार जिला योजना वर्ष 2023-24, वर्ष 2024-25 की वित्तीय भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जा रही है।
जिलाधिकारी ने आज समाज कल्याण, महिला कल्याण, बाल विकास, सूचना विभाग, अर्थ एवं संख्या आदि विभागों की जिला योजना वर्ष 2023-24, वर्ष 2024-25 की वित्तीय भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभागों से संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए रोजगारपरक, जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकांत गिरि, अपर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी प्रताप सिंह भण्डारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

More Stories
बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस भवन का घेराव किया
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कप्तान नवनीत सिंह ने लिया संज्ञान, हरिद्वार पुलिस का कड़क वार