
*लगातार 3 नोटिस प्राप्त होने केे बाद सफाई कम्पनियों के एमडी पंहुचे दिल्ली से देहरादून, डीएम के समक्ष हुए हाजिर*
*डीएम के निर्देश पर शहर की कूड़ा उठान व्यवस्था पर सम्बन्धित कम्पनियों के एमडी को नगर निगम द्वारा प्रेषित किये गए नोटिस, 15 दिन का दिया गया अंतिम अवसर।*
*कम्परियों के 25 वाहन खराब पाए जाने पर एक सप्ताह की दी डेइडलाइन*
*25 वाहन एक सप्ताह के भीतर ठीक न हुए तो करवा दिए जायेंगे नीलम: डीएम*
*नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराये गए वाहनों की सर्विस का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश, सत्यापन के लिए प्वाइंट किया निर्धारित*
*डोर-टू-डोर कूड़ा उठान, कमर्शियल कूड़ा उठान को पृथक करने तथा प्रत्येक वार्ड में दो रांउड संचालित करने के निर्देश।*
*वेट टनेज, रूट कवरेज ट्रेंड बढाने तथा गार्वेज प्वाइंट साफ करने के एमडी को निर्देश दिए।*
*डीएम ने कम्पनी से कूड़ा निस्तारण के साथ ही वाणिज्यिक और आवासीय कूड़ा पृथक्करण का प्लान मांगा*
*जिलाधिकारी के कड़क रवैए और कंपनी द्वारा लापरवाही पर लगातार चालान की कार्रवाई का शहर की सफाई व्यवस्था में जगने लगी सुधार की लौ*
*घर-घर कूड़ा उठान और रूट कवरेज में साक्षात प्रदर्शित*
देहरादून । जिलाधिकारी देहरादून द्वारा सफाई कम्पनियों की लापरवाही पर लगातार कार्रवाई और नोटिस जारी करने का नतीजा यह हुआ कि आज कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक को देहरादून में डीएम के समक्ष उपस्थित होना पड़ा। जिलाधिकारी ने कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक को सफाई व्यवस्था चुस्त दुरूस्त करने को लेकर अंतिम चेतावनी दी। कहा कि अपने वाणिज्यिक और आवासीय कूड़ा पृथक्कीकरण की योजना प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह में उनके कूड़ा उठाने वाले वाहनों को भी ठीक कर संचालित किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक 2 दिन में एक कूड़ा डम्पिंग पॉइन्ट को साफ किया जाए।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण