
हरिद्वार ।- अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे ने जनपद में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि निर्वाचक नामावलियां शुद्ध हों। नामावलियों की किसी भी प्रकार की कमी न हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन अभियान चलायें। जहॉ-जहॉ अनुपस्थित, मृतक या जिनके नाम वोटर लिस्ट में दो जगह हैं, नाम हटाने के लिए नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए कार्यवाही अमल में लाई जाये। जो वोटर्स 1 जनवरी 2025 के आधार पात्रता पूरी कर रहे हैं, उनके नाम वोटर लिस्ट में जोड़े जायें।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन घरों में 10 से अधिक मतदाता हैं, उनकी विशेष सूची तैयार की जाये। जिन क्षेत्रों की सूची में 20 से अधिक नाम जुड़े या घटे हों, उनकी भी डिटेल तैयार की जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता सूचियों को शुद्ध व सही बनाया जाये। मतदाता सूची मे जिन मतदाताओं के फोटो नहीं हैं, उनके फोटो लगवाए जाये, जिन नाम में शुद्धीकरण किया जाना है, उनका शुद्धीकरण कार्य किया जाये और प्रारूप में जितनी भी सूचनाएं चही गई हैं, सभी स्पष्ट व सही से भरी जाये।
बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, युक्ता मिश्रा, तहसीलदार प्रियंका रानी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण