
*हरिद्वार ।जिलाधिकारी कमेंन्द्र सिंह ने मेला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पाताल परिसर पहॅुचते ही रजिस्टर काउटंर पर खड़ी भीड ़को कतार में लगने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीएमएस डा. राजेश गुप्ता ने जिलाधिकारी को अस्पताल सभी आवश्यक जॉच वार्डो का निरीक्षण करवाया, जिसमें मुख्य रूप से कोविड मरीजो के वार्ड, डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। जिस पर डा. गुप्ता नेे डेंगू फैलने पर आने वाले मरीजों की पहले से तैयार किए वार्ड पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त की। जिलाधिकारी ने परिचारक से दिव्यांगो के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था को बाबत जानकारी ली तथा वार्ड में लगे शिकायत पेटी खुलवाकर का चैक किया जो की खाली थी इसी दौरान उन्होने फिजियो थैरैपी के रजिस्टर की जॉच की एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया, इस दौरान महिला शौचालय में गंदगी देखकर परिचारिका को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
सैपल प्रोसेसिंग, पैथालॉजी लैब, एक्स रे लैब का निरीक्षण किया तथा औषधी भण्डार के इंचार्ज एस.पी.चमोली से कुत्ते काटने की वैक्सिन (एंटी रैबीज) और आवश्यक औषधियों के भण्डारण एवं दवाईयों का स्टॅाक दुरस्त करने के निर्देश दिए तथा वार्ड में जा कर मरीजों से मिल कर उनका हाल चाल जाना।
इस अवसर पर व्यैक्तिक सहायक सुदेश कुमार, डा. मनीष, डा. तेजवित गुप्ता, प्रशासनिक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
———

More Stories
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार में 23 अक्टूबर से ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) होगी शुरू
जिलाधिकारी के निर्देशन एवं नगर आयुक्त नन्दन कुमार के नेतृत्व में नगर निगम हरिद्वार ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
चारधाम यात्रा एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान की कार्रवाई