
-गोद भराई,अन्नप्राशन,बेवी शो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजित
हरिद्वार।निर्मला छावनी के वाल्मीकि मंदिर के प्रांगण में पोषण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिनमें लाभार्थियों की गोद भराई अन्नप्राशन एवं बेबी शो एवं किशोरियों की पोस्टर प्रतियोगिता मेहंदी प्रतियोगिता विभिन्न विषयों को लेकर प्रतियोगिताएं एवं पोषण संबंधी रंगोलिया बनाकर लाभार्थियों को जागरूक करने का पोषण के प्रति प्रयास किया उन्हें पूर्ण जानकारी दी गई। किशोरियों को पूर्ण स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जागरूक किया गया वह आशिहारा कराटे के हेड श्री अमित सर द्वारा सभी किशोरियों को आत्मरक्षा के बारे में बताया भी गया और उन्हें आत्मरक्षा के गुर को सिखाया भी गया कार्यक्रम में हमारे द्वारा अपने विभाग की सारी योजनाओं की जानकारी पूर्ण रूप से लाभार्थियों को प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रंजना चतुर्वेदी,जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुलेखा सहगल, बाल विकास योजना अधिकारी परियोजना अधिकारी संदीप कुमार, पार्षद विनीत जौली आदि के रूप में उपस्थित रहे। सुपरवाइजर श्रीमती रिचा गर्ग एवं भूपतवाला क्षेत्र की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकतियों द्वारा पोषण मेले आयोजन किया गया।

More Stories
प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार
कुंजापुरी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्कूली बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा, सुबह पांच बजे तक डटे रहे दर्शक
जनपद टिहरी में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज, एडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण