
हरिद्वार। ग्रोमात्थान (रीप) परियोजना के तहत स्थापित की जाने वाली Way Side Amenities के लिए प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण आज मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) महोदया द्वारा किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य मुख्य विकास अधिकारी महोदया को प्रस्तावित स्थलों से अवगत करना व प्रस्तावित स्थलों के संबंध में महोदया के मार्गदर्शन निर्देश प्राप्त करना था ।
मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थल के अंतिम चयन से पूर्व संभावित स्थानों की मौजूदा स्थिति का गहन मूल्यांकन किया जाए। “ग्रोमात्थान” परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) को एक सप्ताह के भीतर आकलन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट की समीक्षा और सीडीओ महोदया की स्वीकृति के बाद ही Way Side Amenities के लिए अंतिम स्थल का चयन किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान सीडीओ महोदया के साथ “ग्रोमात्थान” (रीप) परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम), डीआरडीए से परियोजना निदेशक (पीडी), एनआरएलएम से सहायक परियोजना निदेशक (एपीडी), संबंधित ग्राम सभा के ग्राम प्रधान और फील्ड स्टाफ भी उपस्थित रहे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण