
नंदा देवी मंदिर परिसर 6 नंबर पुलिया बालावाला मण्डल डोईवाला विधान सभा क्षेत्र में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कन्या पूजन का कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जी ने कहा कि नवरात्रि में देवी की पूजा का बहुत बड़ा महत्व है शास्त्रों में कहां गया है कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं ऐसी देवभूमि उत्तराखंड देवी देवताओं का राज्य है।
दुर्गा माई का आशीर्वाद देने के लिए आप सभी कन्याएं आई है आप दुर्गा स्वरुप है हम सभी को आपका आशीर्वाद प्राप्त करना है ।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने सभी कन्याओं का पूजा अर्चना करके आरती की आशीर्वाद प्राप्त किया और बताया कि आज 3100 कन्याओं का पूजन पूर्ण हुआ।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रशांत खैरोला ,नीलम सेमवाल पुष्पा बर्थवाल दुर्गा प्रसाद निवर्तमान पार्षद गण एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड में 20 बड़े पुलिस अधिकारियों का तबादला: देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के SSP भी बदले
जनपद रुद्रप्रयाग को मिला नया नेतृत्व: नव नियुक्त जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संभाली जनपद की कमान
सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, यातायात पुलिस हरिद्वार की यातायात जागरूकता मुहिम