
हरिद्वार।एक गोदाम पर मिलावटी पनीर की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर पनीर का सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि नई बस्ती पिरान कलियर में एक स्टोरेज गोदाम पर मिलावटी पनीर लाया जा रहा है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने एसआई बिरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम मौके भेजी। टीम ने नई बस्ती से एक स्टोरेज गोदाम और एक मैक्स गाड़ी से करीब दस कुंतल पनीर बरामद किया।
पनीर बरामद करने के बाद पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी। जिसपर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी व खाद्य सुरक्षा निरीक्षक योगेंद्र पांडेय ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दस्तावेजांे की जांच की। जिसमें लाइसेंस चौहान डेरी रहमतपुर के नाम से पाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर का सैम्पल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि पुलिस के द्वारा सूचना दी गई थी। जिस पर मौके पर पहुंचकर गाड़ी और स्टोरेज गोदाम से दो अलग-अलग सैम्पल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने पर अग्रीम कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में सैनिक सम्मेलन आयोजित
खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 21 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने जांच के लिए गए
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, चंबा में 10 खाद्य नमूने लिए