
हरिद्वार । जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली कि चिड़ियापुर के पास निर्माणाधीन अंडर बायपास के नज़दीक लम्बे समय से अवैध गतिविधियों का संचालन हो रहा है। जिसपर जिलाधिकारी ने तत्काल उप जिलाधिकारी मनीष सिंह को मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उप जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यवाही को अंजाम दिया। उप जिलाधिकारी ने मुखबिर द्वारा बताई गई लोकेशन पर पहुंचकर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेट के टैंकर्स से लम्बे समय चल रही तेल चोरी करते हुए 2 व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ा जबकि लगभग 8 व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्ति कलम सिंह रावत तथा कमल सिंह है। छापेमारी के दौरान तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि कोई वर्षों से इस क्षेत्र में तेल चोरी का धंधा चल रहा है। प्रत्येक दिन नजीबाबाद से निकल कर लालढांग को जाते समय तेल चोरी करते थे। मौके से भारत पेट्रोलियम के दो टैंकर तथा 6 मोटर साइकिल, तेल चोरी करने का सामान, तेल के ड्रम बरामद हुए हैं। पकड़े गए व्यक्तियों तथा समान पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
टीम में जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रवि सनवाल, पूर्ति निरीक्षक मुकुल , प्रकाश फर्त्याल , संदीप नेगी आदि शामिल थे।

More Stories
एस0डी0आई0एम0टी0 के छात्र-छात्राओं ने ‘ग्रेट वाईट ग्लोबल प्रा0लि0’ का किया औद्योगिक भ्रमण
बीएचईएल हरिद्वार ने बांग्लादेश में जीता गोल्ड अवार्ड
केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और श्री जयंत चौधरी ने हरिद्वार में नव्या 2.0 का शुभारंभ किया, युवा महिलाओं के लिए कौशल विकास के अवसरों का होगा विस्तार