
केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने मद्महेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने राज्य सरकार की ओर कराए जा रहे विकास कार्याे को प्रमुखता से जनता के सम्मुख रखा। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंची। जहां उन्होंने चंद्रकल्याणी राकेश्वरी माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कहा कि मद्महेश्वर धाम जाने वाले मार्ग पर बणतोली में गौंडार-मद्महेश्वर पैदल मार्ग पर इस बरसात में क्षतिग्रस्त हुए पैदल पुलिया निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। जिसका शासनदेश भी जारी हो चुका है। जिससे मद्महेश्वर धाम की यात्र सुगम हो जाएगी। कहा कि प्रदेश सरकार आपदा पीड़ितों के साथ हर समय खड़ी रही है।

More Stories
चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
आरसेटी में 1 सितंबर से शुरू होगा जूनियर ब्यूटी प्रेक्टिशनर का 35 दिवसीय प्रशिक्षण, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल