-गौ माता का पूजन कर तीर्थ पुरोहितों ने सरकार से की गायों के संरक्षण व संवर्धन की मांग
गोपाष्टमी का पर्व शनिवार को कुशावर्त घाट पर तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा बड़े हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मॉ गंगा पूजन के साथ हुई। तत्पश्चात गौमाता का पूजन पंडित हरिओम जयवाल के द्वारा संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर पंचायती धडा फिराहेड़ियान के अध्यक्ष उमाशंकर वशिष्ठ ने गाय माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुऐ कहा की हिंदू सनातन धर्म में गाय माता विशेष रूप से पूजनीय है। गाय माता मे समस्त देवी देवताओं का वास है। गाय का दूध मानव जाति के लिये अमृत के समान तो है ही, साथ ही गाय का गोबर व गौमूत्र भी औषधीय गुणों से युक्त हैं।
गाय माता के संरक्षण व संवर्धन की दिशा मे सरकार को कडे क़ानून बनाने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान गौमाता को विभिन्न प्रकार के व्यंजन, हरा चारा गुड व वस्त्र भेंट किये गये। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित शिवकुमार बेगमपुरिये, मोहन लाल जादूगर, राजेश मिश्रा, राकेश मिश्रा, कमल पटुवर, विकास पचोली, सुबोध मिश्रा, विवेक ख्यालीके आदि पुरोहित उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में आयोजित एनडीए कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
अगले 03 घंटों में जनपद – देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी जिलों में कुछ जगहों पर रूड़की, मंगलौर, लक्सर क्षेत्रो में तूफ़ान ज़ोरदार बारिश होने और चलने की संभावना
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई