October 22, 2026

जोशी ने उप कारागार रूड़की का निरीक्षण किया

रूड़की। जिला जज प्रशांत जोशी ने मंगलवार को उप कारागार रूड़की का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला मजिस्ट्रेट कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरजीत कौर आदि उपस्थित थे।

जिला जज ने जेल निरीक्षण के दौरान जेल में महिला तथा पुरुष बंदियों से मुलाक़ात की। उन्होंने बंदियों से जेल में भोजन तथा स्वास्थ्य सुविधाओं, नियमानुसार सरकारी वकील की उपलब्धता, कोर्ट में पेशी, दूरभाष पर पारिवारिक व्यक्तियों से होने वाली वार्ता सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी ली। उन्होंने बंदियों की समस्याएं सुनकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दिए।

उन्होंने बंदियों के लिए तैयार कराए जा रहे भोजन की शुद्धता और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

You may have missed