
हरिद्वार।प्रेम नगर आश्रम, हरिद्वार में चतुर्थ में चतुर्थ राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन आज उत्तराखण्ड व की भूमिका पांडेय ने 58 किग्रा. भारवर्ग में तथा निष्ठा गुरुरानी ने 52 किग्रा. भारवर्ग में सबजूनियर केटेगरी में स्वर्ण पदक अर्जित किया, निहारिका जोशी ने 22 किग्रा. भारवर्ग में, स्वरा नेगी ने 20 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक तथा चेस्टा खोलिया कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन हरियाणा प्रथम, राजस्थान द्वितीय तथा उत्तर प्रदेश तृतीय तथा उत्तराखंड चौथे स्थान के लिये जूझ रहे हैं। अभी तक उत्तराखंड की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया तथा अनेक खिलाड़ी मैडल राउंड में हैं।
रुड़की हरिद्वार की युक्ति ठाकुर तथा उनके नृत्यांगना ग्रुप ने स्थानीय कुमाऊँ तथा गढ़वाल के लोकनृत्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर समस्त भारत से आये खिलाड़ियों व अधिकारियों को देवभूमि की संस्कृति और सभ्यता की झलक दिखाई। अंतिम दिन जूनियर तथा सीनियर वर्ग की स्पर्धाएं होनी हैं, जिससे पदक तालिका स्पष्ट होगी।
राजस्थान 6 स्वर्ण 9 रजत 7
कांस्य
हरियाणा 7 स्वर्ण 1 रजत 3 कांस्य
गुजरात 4 स्वर्ण 2 रजत 5 कांस्य
मध्य प्रदेश 2 स्वर्ण 3 रजत
उत्तराखंड 2 स्वर्ण 2 रजत 4 कांस्य
उत्तर प्रदेश 1 स्वर्ण 1 रजत 3 कांस्य

More Stories
केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 02.06.2026
जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त चिकित्सालयों निजी/सरकारी, नर्सिंग होम क्लीनिक, ट्रॉमा सेन्टर आदि संस्थानों के संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया
श्री गीता आश्रम में भगवान कृष्ण के लीलाओं का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया नंदोत्सव एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भी वर्णन किया गया