
पिथौरागढ़।माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय जिला जज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पिथौरागढ़ श्रीमती मंजू देवी द्वारा दिनांक 20 नवंबर, 2024 को सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज पिथौरागढ़ में जागरूकता शिविर आयोजित कर उपस्थित छात्र-छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्य संरचना, निशुल्क काउंसलिंग, मिडिएशन, न्यायालय में पैरवी हेतु निशुल्क अधिवक्ता, किशोर न्याय अधिनियम, मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, किशोर न्याय अधिनियम, नालसा हैल्प लाईन नंबर 15100 एवं नशा उन्मूलन हेतु हेल्प लाइन नंबर 1933 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही सचिव द्वारा दिनांक 14 दिसंबर, 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी गई।
उक्त जागरूकता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पिथौरागढ़ श्रीमती मंजू देवी, शिक्षकगण सहित लगभग 89 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण