
हरिद्वार, 25 नवम्बर। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहने जाने का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठन और साधु संतों ने नाराजगी जताई है। हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रैसवार्ता करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश और महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। पत्रकारवार्ता करते हुए संतों ने कहा कि उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय देवभूमि की संस्कृति और सनातन की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया है। अगर दूसरे समुदाय के लोग यहां सनातन के विरुद्ध आचरण करेंगे तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संतों ने सरकार से यूनिवर्सिटी प्रशासन के अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग भी की। प्रैसवार्ता में रामबीर सिंह, दिव्यांश शर्मा आदि मौजूद रहे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण