
हरिद्वार । सम्पूर्ण जनपद में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय ने जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपत दिलाई।
उन्होंने कहा कि ये दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य संविधान के लोकतान्त्रिक मूल्यों, संविधान के प्रति निष्ठा को दर्शाने का प्रतीक है। जोकि हमें लोकतंत्र, पंथ निरपेक्ष, धर्म निरपेक्षता तथा सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों की याद दिलाता है तथा अधिकारों एवं कर्तव्यों का अहसास दिलाता है।
उन्होंने कहा कि हमें संविधान में निहित भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। आमजन के नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे हमारे देश ने संविधान को अंगीकार किया था। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी, इस वजह से इस दिन को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, मुख्य वेयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

More Stories
केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 02.06.2026
जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त चिकित्सालयों निजी/सरकारी, नर्सिंग होम क्लीनिक, ट्रॉमा सेन्टर आदि संस्थानों के संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया
श्री गीता आश्रम में भगवान कृष्ण के लीलाओं का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया नंदोत्सव एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भी वर्णन किया गया