
पिथौरागढ़ । जनपद के विकासखंड गंगोलीहाट क्षेत्र भ्रमण के दौरान सरकार सदा शहीदों के परिवार के साथ के तहत जिलाधिकारी द्वारा शहीदों के गांव का भ्रमण किया एवं कुमाऊँ रेजि० ग्राम नाली शहीद नायक शंकर सिंह मेहरा जी के 70 वर्षीय बुजुर्ग से मिलकर उनका हाल जाना, शाल उडाकर सम्मानित किया एवं उनकी हर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया एवं शहीद गांव की जनसमस्याओं को जानते हुए पेयजल,लोक निर्माण एवं एग्रीकल्चर से संबंधित विभागों की लंबित योजना कि अधिकारियों से जानकारी ली जिलाधिकारी बैल पट्टी पंपिंग योजना के कार्यों को हर हाल में 15 फरवरी 2025 तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की मनसा है कि कोई भी शहीद गांव विकास योजनाओं से वंचित न रह पाए। जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को शहीद सैनिक गांव में एग्रीकल्चर से संबंधित विभागों का कैंप लगाने के निदेश दिए ताकि ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। शिविर में स्वर्गीय भगवान सिंह की पत्नी एवं देव सिंह के परिवार को शाल उडाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद ग्राम जजोली शहीद शिव लाल के परिवार के सदस्यो से मिले व शहीद गांव की समस्याओ को जाना शीघ्र समाधान करने का अस्वासन दिया,इस दौरान समूह सहायता की महिलाओ ने योजनाओ का लाभ देने की बात रखी जिलाधिकारी ने किचन गार्डन योजना से लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियो को दिए।
इस दौरान जिला सैनिक कल्याण कर्नल करम सिंह बिष्ट के अलावा संबंधित अधिकारियों उपस्थित रहे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण