
हरिद्वार। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को हरिद्वार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम के अधिकारियों से जनपद के संबंध में विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
राज्यपाल ने कहा कि विश्व विख्यात एतिहासिक एवं पौराणिक नगरी को और अधिक भव्य एवं दिव्य बनाने की दिशा में कार्य किया जाये। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में यातायात, सफाई तथा सौन्दर्यकरण कार्यों पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाये ताकि हरिद्वार आने वाले श्रद्धालु सुःखद अनुभव एवं यादे लेकर जाये।
राज्यपाल ने जिलाधिकारी से जनपद में आकांक्षी जनपद से अपेक्षित क्षेत्रों में विकास के लिए प्लान बनाए जाने की अपेक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों से जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तीकरण की दिशा में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने ैच् हरिद्वार को युवाओं में नशे की बढ़ रही प्रवृत्ति को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही।
राज्यपाल ने हरिद्वार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अन्य पर्यटन विकल्पों पर भी फोकस करने की बात कही। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियंत्रण के लिए नगर आयुक्त को प्लास्टिक के अन्य प्रयोगों की दिशा में कार्य करने की बात भी कही।
बैठक में जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, नगर आयुक्त वरुण चौधरी, एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह आदि उपस्थित रहे।

More Stories
रामलीला मैदान के शुद्धिकरण के नाम पर कथित अपमान करने वालों पर कार्रवाई की मांग
कांवड़ मेला 2026 के सफल समापन पर SPOs सम्मानित
SSP हरिद्वार के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस की कार्रवाई, चोरी की बाइक बरामद