
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतलहरी के बचाव हेतु अलाव जलाये जाने व कम्बल वितरण हेतु भारत सरकार तथा राज्य सरकार के नियमों/निर्देशों के आलोक में विगत वर्षों की भांति इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी प्रदेश के समस्त जनपदों में से 12 जनपदों को ₹10.00 लाख प्रति जनपद तथा पौड़ी गढ़वाल को ₹15.00 लाख इस प्रकार कुल धनराशि ₹135.00 लाख (₹ एक करोड़ पैंतीस लाख मात्र) की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अस्कोट का नाम शहीद नायक सैनिक खुशाल सिंह अधिकारी (सेना मेडल) के नाम पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश