
*अनाज प्रसंस्करण इकाई मिलने पर कृषकों को सुविधा मिलने के साथ आमदनी में होगा इजाफा*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में कृषकों की आजीविका संवर्द्धन एवं रोजगार सृजन हेतु कृषि विभाग, जनपद चमोली द्वारा मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में ज्योति ग्राम संगठन सारकोट को खाद्य फसल एवं मोटा अनाज प्रसंस्करण इकाई वितरित की गयी। जिसमें समूह को आटा चक्की, धान, झंगोरा चक्की एवं मसाला चक्की जिला योजना के माध्यम से 80 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराई गयी है।
महिला कृषकों द्वारा आधुनिक कृषि यंत्रो के माध्यम से क्षेत्र में उत्पादित फसलों का प्रसंस्करण करते हुए विपणन किया जाएगा इससे कृषकों की आय में वृद्धि होगी।
कार्यक्रम में समूह के अध्यक्ष दीपा देवी, समूह कोषाध्यक्ष बैशाखी देवी और अन्य समूह सदस्य तथा विकास खण्ड प्रभारी (कृषि) ललित कुमार उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की