
विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा में चल रहे नव निर्माण कार्यों का अवलोकन किया।
विधानसभा के मुख्य प्रवेश द्वार पर राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ स्थापित की गई है। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के शहीद आंदोलनकारियों की स्मृति में शहीद गैलरी का निर्माण किया गया है। विधानसभा में राज्य के राजकीय चिन्ह भी स्थापित किये गये हैं एवं विधानसभा सदस्यों की बैठक के लिए एक्सटेंशन रूम का निर्माण किया गया है।

More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश