October 22, 2026

हरिद्वार-नजीबाबाद रोड़ निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर सचिव नाराज

हरिद्वार । सचिव लोक निर्माण विभाग *पंकज कुमार पाण्डे* ने निर्माणाधीन चण्डी घाट पुल सहित हरिद्वार-नजीबाबाद रोड़ निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा सहित विभिन्न तीर्थ स्थलों व शहरो को जोड़ने में यह मार्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने निर्देश दिये कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यात्राओं को सरल, सुगम, सुरक्षित व आरामदायक बनाने के लिए सम्बन्धित अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेते हुए कार्य कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए पीडी एनएचएआई तथा सम्बन्धित कम्पनी के अधिकारियों को लेबर तथा मशीनरी बढ़ाते हुए समयबद्धता व गुणवत्ता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों की साप्ताहिक मॉनीटरिंग की जायेगी, इसलिए चरणबद्ध साप्ताहिक कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करें और कार्य योजना के अनुसार ही कार्य करना सुनिश्चित करें।उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों की किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी और प्रोेजेक्ट के पूरा करने में अनावश्यक विलम्ब करने पर कम्पनी के विरूद्ध ब्लैक लिस्ट की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि कार्य में किसी भी प्र्रकार की अड़चन आने की सम्भावन हो तो उसे समय रहते दूर कर लिया जाये ताकि निर्माण कार्य बाधित न हों।

इस दौरान विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी लक्ष्मीराज चौहान, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि दीपक कुमार, पीडी एनएचएआई प्रदीप गुंसाई, सरफराज रहमान आदि उपस्थित थे।

You may have missed