
डीएम ने स्थलीय निरीक्षण कर जानी पोंटा -बल्लूपुर हाईवे निर्माण कार्यों की प्रगति, कार्यों में आ रहे व्यवधान को मौके पर दूरभाष द्वारा दी 19 है0 क्षतिपूरक भूमि की स्वीकृति।
मसूरी बाईपास एवं आशारोड़ी-झाझरा निर्माण कार्यों के नक्शे का अवलोकन करते हुए एन एच के अधिकारियों को दिए तेजी लाने के निर्देश
देहरादून । जिलाधिकारी सविन बंसल ने पोंटा -बल्लूपुर हाईवे निरीक्षण करते हुए कार्य प्रगति को देखा। इस दोरान उन्होंने मसूरी बाईपास निर्माण की भी जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
एनएचएआई प्रोजेक्ट आशारोड़ी से झाजरा तक के लिए भूमि अधिग्रहित कर एनएचएआई को दी गई है, क्षेत्रीय निवासियों द्वारा अंडरपास की मांग किए जाने पर एनएचएआई के अधिकारियों को क्षेत्रीय ग्रामीणों से बैठक कर ग्रामीणों की अंडरपास की व्यवहारिक मांग पर निर्धारित मानको के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सुधोवाला से मसूरी बाईपास निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए मानचित्र का अवलोकन किया।

More Stories
सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
परमार्थ निकेतन पधारे मुख्यमंत्री श्री धामी, अभिषेक और अति रुद्रम एवं शतचंडी महायज्ञ में अर्पित की आहुतियाँ
चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज शुरू