
डीएम के दिशा निर्देशन पर मसूरी शटल सेवा संचालन कार्य तेजी से बढ़ रहा हैं।
लास्ट माईल कनेक्टीविटी हेतु मॉल रोड पर किए जाएंगे गोल्फकार्ट संचालित
15 से 20 दिसम्बर तक शटल सेवा की ट्रायल किया जायेगाः डीएम।
शटल सेवा में आधुनिक तकनीकी के माध्यम से पर्यटक एवं ऑपरेटर को मिलेगी सुगम सुविधा।
जिला प्रशासन द्वारा हर पहलू पर मंथन कर सुव्यवस्थित सहूलियत प्रदान करने की प्रयास जारी।
पर्यटकों की सहूलियत हेतु शटल सेवा संचालन से सम्बंधित रूट की साइनेज एवं नक्शा लगाने के निर्देश।
डीएम ने लोनिवि को चिन्हित स्थलों पर क्रेस बेरियर लगाने एवं उपलब्ध स्थलों को सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिये।
किं्रग्रेग पार्किंग वर्षों से व्यवस्थित ढंग से संचालित नही हो पा रही थी। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान इस पार्किंग को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा हाथीपांव मोड़ पर भी पार्किंग बनाने के निर्देश दिए गए थे। शटल सेवा हेतु वाहनों की रूट किंग्रेग पार्किंग से लाईब्रेेरी चौक मसूरी, किंग्रेंग पार्किंग से पिक्चर पैलेस मसूरी, हाथीपांव से लाईब्रेरी चौक मसूरी, हाथीपांव बैंड से पिक्चर पैलेस मॉल रोड मसूरी रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी अनामिका, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश ठाकूर, आरटीओ सुनील शर्मा, अधिशासी अभियंता जितेन्द्र त्रिपाठी, एआरटीओ राजेन्द्र विराटिया सहायक अ0अभि0 राजेन्द्र पाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण