
****अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित
हरिद्वार। अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वरदा एकेडमी, अहबाब नगर ज्वालापुर में निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डॉ पूनम गुप्ता ने बताया कि ज्वालापुर के अहबाब नगर में पहली बार ट्रस्ट का एक शिविर आयोजित किया गया। जिसमें करीब 272 मरीजों की आंखों का परीक्षण किया गया। नेत्र परीक्षण के दौरान 36 लोगों की आंखों में केटरेक्ट पाई गई है। जिन्हें ऑपरेशन लिए के समय दिया गया है। अगले सप्ताह उनकी आंखों का ऑपरेशन किया जायेगा। उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने बताया कि वर्ष 2024 में अभी तक 12 नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा चुके हैं। डॉक्टर टीम में डॉ अजय कुमार, डॉ नागेंद्र सिंह आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर मुकुल त्यागी फिजिशियन डॉक्टर एनके सिंह फिजिशियन डॉ काजल गायनिक डॉ. सौम्या मदान, अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ पूनम गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, डायरेक्टर अनुज कुमार, सुशील चौधरी, प्रीति, प्रिया, निशा, नीतू, वरदा अकादमी की ओर से अनीस खान, तनवीर अहमद, अमन खान, सरफराज खान, अमजद खान, इकराम, नेहा, पुष्पा, आशु, महक, इकरा आदी ने वरदा अकादमी से सहयोग किया।

More Stories
भारतीय सेना द्वारा आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
विधवा कनिष्का गर्ग का रू0 47230 हाउस टैक्स जिला प्रशासन ने करवाया जमा
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी