
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी को बधाई दी। अध्यक्ष पद पर चुनाव जीते रोशन धस्माना और महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए गजेंद्र भंडारी से फोन पर बातचीत कर मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होने आशा व्यक्त की कि अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी राज्य की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वाल सभा की ओर से आयोजित होने वाले कौथिग में राज्य की समृद्ध संस्कृति के दर्शन होते हैं। स्थानीय लोक कलाकारों को एक मंच मिलता है। गढ़वाल सभा गढ़वाली साहित्य, बोली, भाषा के संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। नई पीढ़ी को अपने संस्कृति, बोली, भाषा से जोड़ने की दिशा में गढ़वाल सभा अहम काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अखिल गढ़वाल सभा को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

More Stories
रोड़ कटिंग शर्तों मानकों के उल्लंघन पर विधिक एक्शन तय; मा0 प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाये जाने संबंधी विलोपित की गई घोषणा को पुनः जीवित किया जाएगा
यौन शोषण केवल शारीरिक संपर्क तक सीमित नहीं: नीलम रात्रा