
हरिद्वार । युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार द्वारा मंगल दलों के सदस्यों को रोजगारपरक ‘‘व्यावसायिक प्रशिक्षण योजना’’ के अन्तर्गत के सभागार-खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, भगवानपुर में फल संरक्षण/प्रसंस्करण के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। प्रशिक्षण के दौरान 15 महिला/पुरूष प्रशिक्षणार्थियों को फल प्रसंस्करण एवं संरक्षण की तकनीक तथा बारीकियों से अवगत कराया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री करूणा कर्णवाल ब्लाॅक प्रमुख उपस्थित रहीं।

उनके साथ सम्मानित जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी श्री आलोक गाग्र्य, क्षेत्रीय युवा कल्याण एंव प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी श्री मुकेश कुमार भट्ट, कार्यालय लेखाकार, कम्प्यूटर आॅपरेटर खण्ड विकास अधिकारी, श्री तुलाराम, श्री सुमित खेल प्रशिक्षक, हल्का सरदार श्री केशव कटारिया, पी0आर0डी0 स्वयंसेवक श्री रामजी तिवारी, श्री राॅकी चैहान तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भारी संख्या मंे उपस्थित रहे।
———-

More Stories
हरिद्वार में एमएसएमई इकाइयों से विशेष संवाद, स्कूली बच्चों के स्टार्टअप और नवाचारों से प्रभावित हुए उद्योग मंत्री
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने सुनी सफाई कर्मचारियों की समस्याएं
कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कैबिनेट बैठक को जनता के पैसे का दुरूपयोग और राजनीतिक चुनावी नौटंकी बताया