
नकरौंदा वार्ड 99 में भाजपा प्रत्याशी राहुल कुमार के नेतृत्व में सौरभ थपलियाल जी की माता श्रीमती उषा थपलियाल ने किया जनसंपर्क और घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान हो इसकी अपील की।

उषा थपलियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीश नेतृत्व ने मेरे सुपुत्र को भाजपा का प्रत्याशी बनाकर भेजा है सौरभ थपलियाल मेरा बेटा नहीं अपितु महानगर की सम्मानित जनता का बेटा है भाई है भारतीय जनता पार्टी ने समाज में कई कार्य किए हैं और मैं उम्मीद करती हूं और आप सबको विश्वास दिलाना चाहती हूं कि सौरभ भी जनता के बीच में रहकर एक सेवक के रूप में कार्य करेगा।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पा बर्थवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक राज राहुल कुमार अंकुर मनोज सचिन छेत्री नीति रावत गुरमीत सिंह शशि चौहान विशाल भवन विनोद खंडूरी प्रवीन नेगी संजय विक्रम नेगी भारत सिंह महेंद्र उमेश चंद्र शुक्ला जीपी चंदोला मुनेश कुंवर सिंह अनुज पवार राहुल पवार आदि सम्मानित जनता उपस्थित रही।

More Stories
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर शाम आरती तक लगभग 38 लाख 90 हजार श्रृद्धालुगण द्वारा हर की पैड़ी एवं विभिन्न घाटों पर स्नान कर अपने-अपने गंतव्यों को प्रस्थान कर चुके/रहे
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता का कार्यक्रम बहादराबाद में आयोजित