
हरिद्वार । अधिशासी अभियंता जल संस्थान राजेश गुप्ता ने बताया की सभी प्रकार के उपभोक्ताओं (घरेलू /व्यवसायिक) के पक्ष में वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान लम्बित तथा दिनांक 31.03.2025 तक के बकाया जल मूल्य / सीवर शुल्क के बिल एक साथ जमा करने पर उत्तराखण्ड सरकार द्वारा लेट फीस माफी का ऐलान किया गया है। यह योजना दिनांक 31 मार्च, 2025 तक लागू रहेगी। इस अवधि के उपरान्त पेयजल बिल के जमा करने पर नियमानुसार लेट फीस ली जायेगी।
इस सम्बन्ध में पेयजल निगम, हरिद्वार शाखा के अनुरक्षणाधीन पेयजल योजनाओं में बिल एकत्रित करने हेतु अम्बूवाला झाबरी, पथरीगढ़, गाडोवाली में 16, 17, 18 जनवरी, 2025, अतमलपुर बौंगला में 19 जनवरी, 2025 एकड़ खुर्द, इब्राहिमपुर में 20 व 21 जनवरी, 2025, मरगूपुर दीदाहेड़ी, नगला खुर्द, भारापुर भौरी में 22, 23 व 24 जनवरी, 2025, गाडोवाली में 24 जनवरी, 2025, बादशाहपुर, नसीरपुर कलां में 27 व 28 जनवरी, 2025 को विशेष शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है।
उनके द्वारां सभी उपभोक्ताओं अनुरोध किया है कि सरकार द्वारा दी गई इस सुविधा का लाभ प्राप्त करते हुए वर्तमान तक बकाया पेयजल बिल एक साथ जमा करें तथा लेट फीस में पूरी तरह छूट प्राप्त करें।
———

More Stories
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना
SSP नवनीत सिंह की पहल पर आवास फाउंडेशन, मानसरोवर जयपुर ने हरिद्वार यातायात पुलिस को उपलब्ध कराए 03 ट्रैफिक पुलिस सहायता बूथ
नशे के विरुद्ध हरिद्वार एकजुट