
सचिव पेयजल शैलेश बगोली ने आज जल निगम, जल संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन के समस्त कार्यों का डिवीजन तथा जिलेवार, एमडी जेजेएम द्वारा अनुश्रवण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता की जांच लैब टैस्टिग के माध्यम से कराई जाए तथा विभाग के अधिकारी क्षेत्र में जाकर क्वालिटी टैस्ट करवाएंगे इस कार्य के लिए विभाग के ईई स्वयं जिम्मेदार होंगे।
सचिव पेयजल श्री बगौली ने कहा कि जो भी कार्य पांच करोड़ की धनराशि से अधिक होंगे उन कार्यों की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह एमडी जेजेएम द्वारा की जाएगी।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण