
हरिद्वार। कल्याणम फाउंडेशन ट्रस्ट औधोगिक क्षेत्र बहादराबाद के व्यापारियों ने कुष्ठ आश्रम जाकर कच्चा अनाज व भोजन वितरित किया।

संस्था के अध्य्क्ष योगेंद्र नेगी ने बताया कि उनका यह ट्रस्ट हमेशा ही ऐसे लोगो के मदद करते जो समाज में असहाय है। इसी क्रम में आज वह अपने साथियों के साथ चंडी पुल के नीचे स्थित कुष्ट आश्रम पहुँचे। कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगो को भोजन और कच्चा राशन वितरण किया ओर लोगो का हाल चाल पूछा। श्री नेगी ने बताया कि मानव सेवा का यह कार्य संस्था पहाड़ी क्षेत्रो में में भी करती आ रही है और भविष्य में संस्था राज्य के सुदूर इलाको में भी पहुचेगी। इस अवसर पर नवीन अग्रवाल, मुकेश तयाल, नवीन बिष्ट, आशी नेगी, सुनील पांडेय, नितिन जैन, ठाकुर जी व धर्मपाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण