
हरिद्वार । जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग ने अवगत कराया कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों के व्यापक प्रचार-प्रसार के अर्न्तगत खिलाड़ियों की क्षमता के आंकलन हेतु दिनांक 24 जनवरी 2025 को मध्यान्ह 2.00 बजे वंदना कटारिया स्पोर्टस स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार में हाकी टीम हरिद्वार एवं म०प्र० स्र्पोट्स कालेज के हाकी खिलाड़ियों के मध्य एक (डेमो) मैत्री मैच का आयोजन किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त जनपद में ‘खेल-राह (राहगीर इवेंट) का आयोजन किया जाना है इस कार्यक्रम का उद्देश्य
सभी आयु वर्ग के लोगों को जोड़ते हुए फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अर्न्तगत जुम्बा, योग, मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण का आयोजन वंदना कटारिया स्टेडियम
रोशनाबाद हरिद्वार के बाहर रोड़ पर दिनांक 25 जनवरी को प्रातः 7.00 बजे से प्रारम्भ किया जायेगा। इसके अतिरिक्त कुश्ती खेल में डेमों कुश्ती का आयोजन वंदना कटारिया स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार स्थित मल्टीपरपज हॉल में दिनांक 25 जनवरी 2025 को अपराह्न 3.00 से किया जा रहा है।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण