
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकार स्थानीय निकाय विनोद गोस्वामी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी योगेन्द्र सिंह द्वारा आज 25 जनवरी को प्रातः 08:00 बजे से स्थानीय नगर निकाय निर्वाचन की प्रारंभ होने वाली मतगणना के दृष्टिगत आज मतगणना स्थल के.एन. यू . राजकीय इण्टर कालेज का स्थलीय निरीक्षण करते हुए समस्त तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
इसके उपरांत उपजिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना कार्मिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 की शपथ भी दिलाई गयी व उन्हें निर्देश दिए कि मतगणना से संबंधित उन्हें जो भी प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं उसे भली भांति समझ ले, यदि कोई शंका है तो उसके समाधान हेतु आरओ/एआरओ से परामर्श ले। उन्होने कहा कि मतगणना को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न करना प्रत्येक मतगणना कार्मिक की जिम्मेदारी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने समस्त मतगणना कार्मिकों को प्रातः 06:00 बजे मतगणना स्थल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

More Stories
बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस भवन का घेराव किया
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कप्तान नवनीत सिंह ने लिया संज्ञान, हरिद्वार पुलिस का कड़क वार