
आज दिनांक 25 जनवरी 2025 को मुख्य विकास अधिकारी महोदया के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय, विकास भवन, रोशनाबाद, हरिद्वार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना निदेशक (पीडी), डीआरडीए द्वारा की गई।
इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने की शपथ ली। शपथ में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखेंगे और निर्भीक होकर धर्म, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इस आयोजन में जिला मिशन प्रबंधक, एआर कोऑपरेटिव, अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामोत्थान परियोजना के समस्त स्टाफ ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में पीडी डीआरडीए ने सभी को अपने मताधिकार के महत्व को समझने और इसका सदुपयोग करने का संदेश दिया।


More Stories
बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस भवन का घेराव किया
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कप्तान नवनीत सिंह ने लिया संज्ञान, हरिद्वार पुलिस का कड़क वार