October 22, 2026

ईएमआईएस डिस्पेंसरी सितारगंज मे धूमधाम से 76वा गणतंत्र दिवस मनाया गया

सितारगंज। ईएमआईइस डिस्पेंसरी सितारगंज मे धूमधाम से 76वा गणतंत्र दिवस समारोह दिवस मनाया गया। आज सुबह 9:30 बजे पर डॉक्टर घनश्याम सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान किया गया। पश्चात मुख्य अतिथि स्थानीय युवा नेता ललित आर्य द्वारा गणतंत्र दिवस के विषय में प्रकाश डाला।

इस अवसर पर डिस्पेंसरी के कर्मचारी जितेंद्र राणा, गोविंद, सुंदर बोरा, पूनम राणा, नीतू सुनीता आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में जिन्होंने आज के क्रियान्वयन में सहयोग दिया तथा जलपान के अवसर पर स्थानीय लोग तथा बाह्य आमंत्रित आगंतुकों को मिष्ठान वितरण किए गए। इस अवसर पर स्थानीय नेताओं द्वारा कैसे क्षेत्रीय विकास एवं पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए चर्चा हुई। जिसमें भोपाल आर्या, दीपक, राजेंद्र कुमार, मनोज आर्य तथा मनोज कुमार ने अपने-अपने विचार रखें।

You may have missed