
हरिद्वार।: बीएचईएल हरिद्वार द्वारा उपनगरी स्थित इंटरनेशनल क्लब में 27 से 31 जनवरी तक, एक पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री टी. एस. मुरली ने, महाप्रबंधक (ऑपरेशन्स) हीप एवं महाप्रबंधक एवं प्रमुख (सीएफएफपी) श्री रंजन कुमार व बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका श्रीमती टी. सौम्या की उपस्थिति में, आज इस पांच दिवसीय पुस्तक मेले का उद्घाटन किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री टी. एस. मुरली ने कहा कि यह पुस्तक मेला सभी उम्र के पुस्तक प्रेमियों के लिए एक खास आकर्षण है । श्री मुरली ने बताया कि आज पढ़ने की आदत कम होते जाने के कारण, लोगों की रचनात्मकता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि यह पुस्तक मेला किताबों से दूर होते जा रहे लोगों को, फिर से किताबों से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है ।
उल्लेखनीय है कि इस पुस्तक मेले में अनेक स्थानीय, राष्ट्रीय एवं अतर्राष्ट्रीय प्रकाशकों तथा विभिन्न साहित्यिक संगठनों की किताबें भी उपलब्ध हैं । हर उम्र के लोगों को ध्यान में रखते हुए अनेक विषयों पर आधारित किताबों की, एक विस्तृत श्रंखला को मेले में शामिल किया गया है । साथ ही नई किताबों के अतिरिक्त पुरानी पुस्तकें भी इस मेले में उपलब्ध हैं ।
इस अवसर पर बीएचईएल के महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि, लेडीज क्लब तथा विप्स की पदाधिकारी एवं अनेक पुस्तक प्रेमी उपस्थित रहे ।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण