
- हरिद्वार पुलिस की पैरवी पर वर्तमान विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस भी हुआ निरस्त
- लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु डीएम देहरादून से किया गया था पत्राचार
- 24 घंटे के भीतर दोनों पक्षों से 10 शस्त्र लाइसेंस हुए निरस्त
- पूर्व विधायक प्रणव सिंह व परिजन के 09 शस्त्र लाइसेंस पूर्व में किए जा चुके निरस्त
- दोनों पक्षों के 300 से अधिक लोगों को किया गया पाबंद मुचलका, चिन्हीकरण की कार्यवाही लगातार जारी
खानपुर। विधायक खानपुर उमेश कुमार व पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह के बीच हुए आपसी विवाद एवं फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की ठोस पैरवी के चलते जिलाधिकारी देहरादून द्वारा कल देर शाम वर्तमान विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है।
हरिद्वार पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते मात्र 24 घंटे के भीतर दोनों पक्षों के कुल 10 शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण किए जा चुके हैं जिसमें पूर्व विधायक प्रणव सिंह व परिजन के 09 शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के बाद वर्तमान विधायक के शस्त्र लाइसेंस हेतु जिलाधिकारी देहरादून को पत्राचार किया गया था। इनके समर्थकों के भी शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण किए जाने की प्रक्रिया जारी है।
साथ ही प्रकरण में वर्तमान एवं पूर्व विधायक दोनों पक्षों के 150-150 कुल 300 समर्थकों को 126/135 बीएनएसएस (पूर्व 107/116 सीआरपीसी) के तहत पाबंद मुचलका किया गया है व चिन्हीकरण की कार्यवाही लगातार जारी है।
दूसरी ओर जिलाधिकारी देहरादून सविन बसंल द्वारा विधायक श्री उमेश कुमार पुत्र स्व० जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम नेहरूग्राम जनपद देहरादून को स्वीकृत शस्त्र लाईसेंस को जनहित के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है, तथा शस्त्र लाईसेंस को निरस्तीकरण की कार्यवाही गतिमान है। ज्ञातब्य है कि मा0 विधायक उमेश कुमार के विरूद्ध थाना सिविल लाईन कोतवाली रूड़की हरिद्वार में हथियार लहराते हुए फायरिंग करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप में मुकदमा पंजीकृत है।




More Stories
केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 02.06.2026
जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त चिकित्सालयों निजी/सरकारी, नर्सिंग होम क्लीनिक, ट्रॉमा सेन्टर आदि संस्थानों के संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया
श्री गीता आश्रम में भगवान कृष्ण के लीलाओं का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया नंदोत्सव एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भी वर्णन किया गया