
थाना श्यामपुर।आगामी शारदीय कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु पुलिस प्रशासन व अन्य विभागों द्वारा किया स्थलीय निरीक्षण*
आज दिनांक 30/01/25 को आगामी 15 से 26 फरबरी तक चलने वाले शारदीय कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत SDM हरिद्वार, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी ट्रेफिक, बिजली विभाग के अधिकारी, जल संस्थान, वन विभाग के अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से चंडी घाट से चिड़ियापुर तक सड़क, पानी, बिजली, पार्किंग, वन विभाग से संबंधित आवश्यकताओं के संबंध में राजमार्ग, नहर पटरी आदि का भौतिक निरीक्षण किया गया। जिसमे SDM हरिद्वार द्वारा कमियों को शीघ्र पूरा करने हेतु संबंधित विभागो को निर्देशित किया गया व कावडियो को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए उचित कदम उठाने हेतु संबंधित विभागों को आदेशित किया गया है।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण