October 22, 2026

भेल से रिटायर्ड जीएम ने की आत्महत्या

हरिद्वार। जनपद में बीएचईएल से रिटायर्ड जीएम ने आत्महत्या कर ली। बीएचईएल से रिटायर्ड जीएम का शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। काफी देर बाद शव की शिनाख्त बीएचईएल से रिटायर्ड जीएम के रूप में हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विदित हो कि बीएचईएल से रिटायर्ड जीएम नवीन मिश्रा उम्र 66 वर्ष ने आत्महत्या कर ली। वह हरिद्वार की ग्रीन हिल्स सोसायटी में परिवार के साथ रह रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की पड़ताल की। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बरामद शव की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू किए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। काफी देर बाद मृतक की शिनाख्त हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। जीआरपी महिला उप निरीक्षक ममता गोला ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से मना कर दिया है।

You may have missed