
हरिद्वार जिलाधिकारी श्री कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में स्प्रिंग एवं रिवर रिजुविनेशन ऑथोरिटी (सारा) योजना की जनपद स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक देर सायं कलेक्ट्रेट के सभागार में आहूत की गयी।
जिलाधिकारी द्वारा सारा योजना के अन्तर्गत एक करोड़ से अधिक की कार्ययोजना हेतु विचार विमर्श कर लघु सिचाई विभाग को रू0 120.00 लाख धनराशि, राजाजी टाईगर रिर्जव को रू0 50.00 लाख व हरिद्वार रूडकी विकास प्राधिकरण को रू० 80.00 लाख धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है तथा एक करोड़ तक की कार्ययोजना हेतु तालाबों के सुदृढीकरण, अनुरक्षण कर क्षमता विकास एवं जलधारण क्षमता बढ़ाने हेतु विकासखण्ड भगवानपुर में 02, नारसन में 02, रुड़की में 01, लक्सर में 01, खानपुर में 02 तालाबों को रू० 82.00 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी। उक्त से सम्बन्धित कार्यदायी
संस्थाओं को तकनीकी सहायता हेतु सैन्ट्रल ग्राउंड वॉटर बोर्ड से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये गये है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, जिला वनाधिकारी वैभव कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी, सहायक निदेशक मत्स्य गरिमा मिश्रा, जिला आपदा प्रबंधन धिकारी मीरा रावत, अधिशासी अभियन्ता सिचाई डीसी उनियाल,जिला लघु सिचाई विष्णु दत्त बैंजवाल, वार्डन राजाजी टाइगर रिजर्व अजय लिंगवाल, सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें ।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण