
*हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह ने कैंप ऑफिस में की श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल से भेंट*
*जूडो के मिक्सड टीम इवेंट में कांस्य पदक 🥉 जीतकर वीरेन्द्र ने हरिद्वार पुलिस को किया गोरवान्वित*
*प्रदर्शन से खुश नजर आए कप्तान, ₹5000/- के नगद ईनाम की घोषणा*
उत्तराखण्ड की मेजबानी में आयोजित किए गए 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 में जूडो मिक्स टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन कर हरिद्वार पहुंचे हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह द्वारा आज कैंप ऑफिस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल से मुलाकात की।
इस शानदार उपलब्धि पर खुशी जताते हुए श्री डोबाल द्वारा वीरेन्द्र सिंह को अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री डोबाल द्वारा वीरेन्द्र सिंह को इस उपलब्धि पर ₹5000/- के नगद ईनाम देने की घोषणा की।

More Stories
केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 02.06.2026
जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त चिकित्सालयों निजी/सरकारी, नर्सिंग होम क्लीनिक, ट्रॉमा सेन्टर आदि संस्थानों के संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया
श्री गीता आश्रम में भगवान कृष्ण के लीलाओं का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया नंदोत्सव एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भी वर्णन किया गया