
*थाना श्यामपुर*
*घायल कांवड़िए के लिए मददगार बनी हरिद्वार पुलिस*
*मौके पर पहुंचे जवानों ने घायल कांवड़िए को दिया फर्स्ट एड, 108 के माध्यम से भेजा अस्पताल*

आज थाना श्यामपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बाहर पीली पुल के पास एक कावड़िया घायल अवस्था मे पड़ा है।

प्राप्त सूचना पर थाना मोबाइल में नियुक्त आरक्षी सुशील चौहान और आरक्षी कृष्णा कुमार द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल कांवड़िए को फर्स्ट एड दिया व तत्काल सरकारी वाहन से बिना देरी किये अस्पताल ले जाने हेतु निकले।
पूर्व में सूचित किए गए आपातकालीन वाहन 108 के रास्ते मे मिलने पर घायल को 108 वाहन में स्थानांतरित कर अस्पताल रवाना किया गया।

More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश